टांगराईन, पोटका (जमशेदपुर), 22 दिसंबर, 2017: उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन के बच्चों ने आज महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने बच्चों को श्रीनिवासन रामानुजन की जीवनी के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि श्री रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर, 1887 को कोयम्बटुर में हुआ था।
इस अवसर पर एक त्वरित गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें दशरथ सरदार, विष्णुप्रिया, हीरू सरदार, जयंती दास, सुजीत सरदार, मनेश्वर सरदार, सुचित्रा, पिंकी और सपना पातर विजयी घोषित किये गये।
विद्यालय प्रबंधन ने स्कूल में नियमित रूप से त्वरित गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

