टांगराईन (पोटका): उत्क्रमित मध्य विद्यालय,टांगराईन में आज बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बच्चों को पुरस्कार एवं उपहार दिये गए।सुनो कहानी के विजेता 38 बच्चों को जमशेदपुर पुस्तक मेला का भ्रमण कराया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी,अमल कुमार दीक्षित,सुमिता मुंडा,विश्वजीत सरदार ,सनत मंडल विद्यालय प्रबंधन समिति के अघ्यक्ष सुराई मांझी मुखिया राजाराम मुंडा, ग्राम प्रधान मंगल पान,विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष सिंगराई मांझी,उज्ज्वल मंडल,वार्ड मेंबर सीता रानी मुर्मू, मंगला मांझी,सी आर पी विद्याधर मंडल, आदि उपस्थित थे।
बाद में बाल दिवस समारोह के बाद टांगराईन विद्यालय के ढेर सारे बच्चे अपने प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी के साथ रवीन्द्र भवन परिसर, साकची, जमशेदपुर में चल रहे पुस्तक मेले में गये और मेले का भ्रमण किया, पुस्तकें देखीं-पढ़ीं और खरीदीं।