टागंराईन: पोटका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में आज शिक्षक अरविंद तिवारी के प्रयास से सुनो कहानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी-अपनी प्रिय कहानियां सुनायीं।
इस सुनो कहानी प्रतियोगिता में लखन मांझी ने प्रथम, नीतीश सीट ने द्वितीय तथा दिनेश सरदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विष्णु सरदार, जयंती दास व वीरेन्द्र सरदार को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद तिवारी ने किया।
निर्णायक की भूमिका अमल कुमार दीक्षितए सनत मंडल एवं विश्वजीत सरदार ने निभाई।