टांगराईन, पोटका, 16 मई, 2018 : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में आज ‘माटी’ संस्था के शुभाशीष चक्रवर्ती ने विद्यालय के बच्चों के बीच ‘चकमक’ पत्रिका बाँटी। उन्होंने स्कूल पुस्तकालय के लिए भी प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी को ‘चकमक’ के विभिन्न अंकों की सैकड़ों प्रतियां सौंपीं।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए शुभाशीष चक्रवर्ती ने पढ़ाई के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक कहानियाँ पढ़ने और लिखने के लिए प्रेरित किया। सामाजिक कार्यकर्ता तरुण कुमार ने भी बच्चों को पुस्तकालय के महत्व के बारे में बताया।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अमल कुमार दीक्षित, संजीत घोष, विश्वजीत सरदार, राजेन्द्र सिंह मुंडा, निरंजन सरदार, दशमत टुडू, बालेश्वर सरदार, सुमिता मुंडा, सनत मंडल आदि भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि ‘माटी’ संस्था झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के बीच पढ़ने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए पुस्तकालयों की मदद करती है।